फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenage girl held hostage and molested on the road

Barabanki News: बीच राह किशोरी को बंधक बनाकर छेड़छाड़

Thu, 18 Sep 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 18 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl held hostage and molested on the road
सूरतगंज। थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दवा देकर लेकर लौट रही किशोरी से रास्ते में तीन लोगों ने बंधक बनाकर छेड़छाड़ की। घबराई किशोरी ने अपनी साइकिल छोड़कर किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भागकर समीप स्थित एक निजी स्कूल में शरण ली। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी नशे में धुत थे।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे वह दवा लेकर घर जा रही थी। रास्ते में एक निजी स्कूल के पीछे मिले तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर छेड़छाड़ करने लगे। बचने के लिए उसने से तेजी से चिल्लाते हुए किसी तरह अपने को बदमाशों के चंगुल से छुटाया। इसके बाद भागकर स्कूल पहुंच गई। जहां पर मौजूद मैनेजर अनिमेष तिवारी को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। लेकिन छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों का कोई सुराग नहीलिगा। पुलिस किशोरी और उसके पिता से सूरतगंज चौकी में तहरीर लेने के बाद दोनों को वापस घर भेज दिया। बुधवार शाम तक किशोरी की साइकिल का पता नही चल सका है। एसएचओ आशुतोष मिश्रा ने बताया है कि आरोपी नशे की हालात में थे। किशोरी और उनके बीच कहासुनी हुई थी। केस दर्ज कर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed