{"_id":"570bee764f1c1b74494a6bb8","slug":"teen-died-from-being-hit-by-the-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से किशोर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से किशोर की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समारोह में डीजे बजाने गए एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। हादसे के बाद मृतक के पिता ने डीजे संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस ने मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामला करंट लगने से हुआ हादसा लगा रहा है लेकिन फिर भी जो आरोप लगाए जाएंगे उनकी जांच कर कार्रवाई होगी।
कस्बा व थाना सफदरगंज निवासी सूरज(16) पुत्र बुद्धू बाराबंकी शहर के रहने वाले शेखर के साथ डीजे बजाने का काम करता था। रविवार रात सूरज डीजे लेकर सैदाबाद गांव गया था। तभी वहां अचानक करंट की चपेट में आकर सूरज गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
ग्रामीण जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता बुद्धृ का कहना है कि उसके पुत्र को घर में बिना बताए ही डीजे संचालक शेखर अपने साथ लेकर चला गया था। आरोप है कि मृतक सूरज के शव को जिला अस्पताल में ही छोड़कर डीजे संचालक भाग निकला।
इनके द्वारा मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत करने की बात कही गई है। एसओ जैनुद्दीन अंसारी का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अभी कोई शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।