फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   teams won their match

तुफैल क्लब और बीसीडीए ने जीता मैच

Fri, 11 Feb 2022 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
teams won their match
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहे बालाजी डिस्ट्रिक्ट ओपन क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। तुफैल क्लब और बीसीडीए ने अपने मैच जीते। प्रथम बालाजी डिस्ट्रिक्ट ओपन क्रिकेट चैंपियनशिप 2022 के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला तुफैल क्रिकेट क्लब इलेवन और बीडीसीए रेड इलेवन के बीच खेला गया।
विज्ञापन

तुफैल क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, निर्धारित 20 ओवरों में 222 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। तुफैल क्लब की ओर दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। अंजनेय सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 10 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 106 रन और शाद खान ने 60 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों से 104 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बीडीसीए रेड 103 रनों पर आल आऊट हो गई। गुलाम अली ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। अंजनेय सूर्यवंशी को योगेंद्र पाल सिंह के द्वारा मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया। बीडीसीए सचिव डॉ. जावेद ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पांच-पांच रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच बीडीसीए ग्रीन और वासुदेव क्लब के बीच खेला गया। वासुदेव क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खो कर 168 रन बनाए। बीडीसीए ग्रीन ने 18.5 ओवरों में सात विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से पा लिया। बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने 64 और गौरव ने 54 रन बनाए। सचिव डॉ. जावेद ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अरुण श्रीवास्तव को देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed