फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Take out Kalash Yatra and distribute worshiped Akshat.

Barabanki News: कलश यात्रा निकाल कर बांटे पूजित अक्षत

Mon, 08 Jan 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 08 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Take out Kalash Yatra and distribute worshiped Akshat.
बाराबंकी। हाथों में पूजित अक्षत से भरा कलश और पत्रक लेकर यात्राएं निकलीं तो पूरा माहौल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। विहिप एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर अक्षत व पत्रक वितरित करते हुए 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील की। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन करने का न्योता दिया।
विज्ञापन


सिद्धौर के सिद्धेश्वर मंदिर से पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह के नेतृत्व में गाजे-बाजे के पूजित अक्षत कलश यात्रा निकली। इस मौके पर नगर पंचायत के सभी घरों में अक्षत के साथ पत्रक का वितरण किया गया और सभी से प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाए जाने की अपील की गई। इस दौरान सिद्धेश्वर मंदिर के महंत अनिल पुरी, चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू राव आदि मौजूद रहे। निंदूरा के बाबा मस्तराम आश्रम से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक यादव, रमाकांत बाजपेई के साथ अक्षत व पत्रक वितरण की शुरुआत की गई। जय श्रीराम के जयकारों के बीच आश्रम पर पूजन किया गया।
विज्ञापन


उधर, दरियाबाद नगर पंचायत के राम चबूतरा की अभियान टोली श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण लेकर घर-घर पहुंच रही है। एक सदस्य ने पूजित अक्षत, दूसरे ने श्री राम मंदिर का चित्र एवं तीसरे सदस्य ने निमंत्रण पत्रक 25 परिवारों में वितरित किए। इस मौके पर पंकज बाजपेई, उग्रसेन जैन, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे। सिरौलीगौसपुर में शंखनाद के साथ आरएसएस कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा निकालते हुए घर-घर पहुंचे। सैदनपुर, बिकौली, पीठापुर, धूसेडि़या, त्रिवेदी पुरवा आदि गांवों में पूजित अक्षत पहुंचाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, देवा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से विश्व हिंदू परिषद की ओर से रथ के साथ यात्रा निकाली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रथ पर विराजमान भगवान राम व सीता का जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश कुमार, जिला मंत्री राहुल, संयोजक मनीष परिहार, तुलसीराम चौहान, विहिप के जिला उपाध्यक्ष अनुज दिक्षित, प्रखंड मंत्री वीरेंद्र कुमार, हिमांशु, सुदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed