फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sweets shop owner dies in accident, eight seriously injured

Barabanki News: हादसे में मिठाई दुकानदार की मौत, आठ गंभीर घायल

Wed, 10 Sep 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 10 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sweets shop owner dies in accident, eight seriously injured
रामनगर/सिराैलीगौसपुर। चार जगहों पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक मिठाई दुकानदार की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें से तीन को इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामनगर इलाके में सूरतगंज-महादेवा मार्ग पर लोधौरा चौराहे के पास मिठाई विक्रेता महादेवा निवासी सागर गुप्ता (28) को सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर अवस्था में उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल फिर सफेदाबाद के हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान अर्टिगा कार के बतौर हुई है। सागर का विवाह चार साल पहले हुआ था। परिवार में एक बेटी गौरी (3) व बेटा ज्ञान हैं। मौत की खबर से पत्नी सिमरन व माता अनीता गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को बदोसराय क्षेत्र के रामनगर-टिकैतनगर हाईवे रसूलपुर गांव के पास सड़क पार कर रहे दो बच्चों को बचाने के प्रयास में एक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार खजुरिया गांव निवासी बैजनाथ रावत (55), करोरा गांव की दीपा (35), बरौलिया की चंपा देवी (55) व सड़क पार कर रही रसूलपुर गांव के प्रमोद कुमार की पुत्री साक्षी (6) घायल हो गई। खजुरी सिरौलीगौसपुर मार्ग के श्यामनगर मोड़ पर एंबुलेंस व बाइक में हुई भिड़ंत से धामपुर गांव निवासी लवकुश घायल हो गए जबकि पत्नी गीता देवी बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घुघंटेर थाना क्षेत्र में अटहरा-निगोहा मार्ग पर बोलेरो व कार में हुई भिड़ंत में मंशापुरवा निवासी सौरभ यादव, अतुल यादव और तरवा निवासी अवनीश कुमार घायल हो गए। बोलेरो होमगार्ड पुनीत गोस्वामी चला रहा था जो मौके से वाहन समेत भाग निकला। घायलों को इलाज के लिए केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed