{"_id":"605501048ebc3ee63a17ad78","slug":"sultanpur-defeated-lucknow-barabanki-news-lko570419351","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर ने लखनऊ को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर ने लखनऊ को दी शिकस्त
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बाराबंकी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 14वें चौधरी आसिफ अली मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच लखनऊ व सुल्तानपुर के बीच खेला गया। सुल्तानपुर ने लखनऊ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
टॉस जीतने पर लखनऊ की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय करते हुए सुल्तानपुर को बल्लेेबाजी का आमंत्रण दिया। बल्लेबाजी करने उतरी सुल्तानपुर की टीम ने धैर्य के साथ खेलना शुरू किया। शिवम ने 50 गेदों में तीन चौके की मदद से 37 रन बनाए। वहीं विनय ने तीन चौके की मदद से 33 तथा कुशाग्र ने दो चौके जड़ते हुए 23 रन बनाए। अंशुमान के 15 रन की मदद से टीम ने कुल 162 रन का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम शुरुआत से ही विकेट गवांकर संघर्ष करती रही। हालांकि उनकी आखिरी जोड़ी ने 41 रनों की साझेदारी की लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सकी। पूरी टीम 97 रनों पर आउट हो गई। इस प्रकार सुल्तानपुर ने लखनऊ को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।
विज्ञापन
सुल्तानपुर के खिलाड़ी सुमित ने 21 रन देकर चार विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए सुमित को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अख्तर जजीज खान, डॉ. चौधरी अहमद जावेद, रवि श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव व अंकुर माथुर आदि मौजूद रहे।