फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   suicide

घरेलू विवाद पर पेट्रोल डाल खुद को लगा ली आग, मौत

Mon, 18 Nov 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
suicide
बाराबंकी। घर में हुए मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिवारीजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर निवासी राजितराम (40) ने रविवार देर रात खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में राजितराम को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई है। कुंवरदीप ने बताया कि उसके पिता राजितराम रविवार रात घर पहुंचे तो नशे में लग रहे थे। इसके बाद मां व अन्य लोगों से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद बाइक से पेट्रोल निकाला और घर से कुछ दूरी पर अपने ऊपर उसे डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और राजितराम को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। प्रभारी सफदरगंज संदीप राय का कहना है कि परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed