{"_id":"60c500e38ebc3e52306ebe36","slug":"sucide-barabanki-news-lko5821857106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटक मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटक मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरतगंज (बाराबंकी)। रामनगर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर सड़क किनारे लगे पेड़ पर शर्ट के सहारे लटका मिला। युवक की शिनाख्त इसी गांव निवासी संदीप के रूप में हुई है।
मामला रामनगर थाना क्षेत्र के सरायंगौरा गांव में भोर के समय कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे। तभी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कदम के पेड़ पर एक युवक का शव शर्ट के सहारे झूल रहा था। पास पहुंचने पर इस युवक की पहचान इसी गांव निवासी संदीप कुमार (32) के रुप में हुई। परिजन के साथ गांव के लोगों को जानकारी हुई तो वहां भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। परिजन की ओर से आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या के बाद शव पेड़ पर लटका दिया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष रामचंद्र सरोज ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है, परंतु कोई तहरीर नहीं दी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)