फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Substandard food grains are being distributed to cardholders.

Barabanki News: कार्डधारकों में वितरित किया जा रहा घटिया अनाज

Tue, 11 Aug 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 11 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Substandard food grains are being distributed to cardholders.
बाराबंकी। कार्डधारकों में वितरण के लिए एफसीआई से खराब अनाज भेजा जा रहा है। कहीं पर गेहूं खराब और सड़ा निकल रहा है तो कहीं पर बोरी से मूली का बीज निकल रहा है। इससे कार्डधारकों और कोटेदारों में विवाद की स्थिति बन रही है। कोटेदार संगठन की ओर से इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई लेकिन समस्या का हल न निकलने से संगठन ने एफसीआई के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूरतगंज की फिरोजपुर, लोहारपुर, टडवा, अमरई गांव, देवकली सहित कई कोटे की दुकाने ऐसी हैं जहां पर खराब गेहूं वितरण के लिए भेजा गया है। वितरण के दौरान कोटेदारों ने बोरियां खोली तो उनमें से खराब और सड़ा गेहूं मिला। कार्डधारकों ने इस गेहूं को लेने से इन्कार कर दिया। कई स्थानों पर वितरण के दौरान कोटेदार और कार्डधारक आमने सामने भी हो चुके हैं। इसी प्रकार दशहराबाग में एक कोटे की दुकान से मूली का बीज निकल चुका है। लेकिन जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

इससे कोटेदारों के साथ ही सबसे ज्यादा दिक्कतें कार्डधारकों को हो रही है जिन्हें शुद्ध अनाज पाने के लिए कोटे की दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रविन्द्र बौद्ध ने सभी कोटेदारों से खराब अनाज को सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि पूरा अनाज एफसीआई को वापस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एफसीआई की मनमानी के खिलाफ जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कोटे की जिन दुकानों पर वितरण के लिए खराब अनाज भेजा गया है उसे वापस लिया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ विपणन अधिकारी को लगाया गया है कि वह एफसीआई के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed