फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sub station

कोठीडीह में बनाया जाएगा बिजली उपकेंद्र

Fri, 26 Nov 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
sub station
बाराबंकी। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए पावर कॉर्पोरेशन एक बिजली उपकेंद्र बनाएगा। रिवैंप योजना के तहत कोठीडीह में बिजली उपकेंद्र बनाने के लिए कॉर्पोरेशन ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को पत्र भेजा है। इससे करीब 20 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ओबरी बिजली उपकेंद्र से करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस उपकेंद्र में धनोखर फीडर, सिविल लाइन फीडर, रेलवे फीडर, टीबी क्लीनिक फीडर, आर्मी फीडर जुड़े हैं। इन फीडरों में सबसे अधिक फाल्ट धनोखर फीडर व सिविल लाइन फीडर पर है।
विज्ञापन

ओवरलोड फीडर धनोखर व सिविल लाइन को अलग किया जाएगा। पावर कॉर्पोरेशन ने पूर्व में उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन बजट के अभाव में प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। कॉर्पोरेशन ने अब रिवैंप योजना के तहत मध्यांचल को पत्र भेजा है। उपकेंद्र में स्विच रूम, स्विच यार्ड, उच्च वोल्टेज सर्किट ब्रेकर, ग्राउंडिंग, अरेस्टर आदि बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें करीब तीन करोड़ का खर्च आएगा। इस बाबत पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि ओवरलोड की समस्या को दूर करने के लिए रिवैंप योजना के अंतर्गत कोठीडीह में एक सब स्टेशन बनाया जाएगा। उच्चाधिकारियों ने उपकेंद्र निर्माण कराने की संस्तुति दे दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed