फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Students bow the teachers

विद्यार्थियों ने गुरु को किया नमन

Mon, 07 Sep 2015 12:07 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरु साक्षात्परमब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम: ...
बलिहारी गुरु आपनो गोविंद दियो...
राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण हैं। मनुष्य के निर्माण में उनका सबसे बड़ा योगदान होता है। लखपेड़ाबाग स्थित महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस गुरु पर्व के रूप में मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

इसके बाद सम्मान में शिक्षकों को गिफ्ट भी दिया। राम किशोर शुक्ला ने गुुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बंदऊ गुरुपद पदुम परागा... की व्याख्या की। कहा कि गुरु के प्रति आज्ञाकारिता का भाव रखना ही गुरु का सबसे बड़ा सम्मान है। रोटरी क्लब ने शिक्षक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक रामतीर्थ को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर में आयोजित स्वामी चेतनानंद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष सरदार अमर सिंह व सचिव डॉ. राजेश मोहन ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राज कुमार तिवारी, गिरीश अरोरा, विकास श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, संजय निगम, सरदार हरपाल सिंह, धीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर स्थित बचपन स्कूल में शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

कोटवाधाम स्थित बसंतकांत हायर सकेंड्री स्कूल में शक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य लवकुश पांडेय ने कहा कि शिक्षक युग निर्माता हैं। उनके वचन शिष्यों के लिए सूर्य की किरण के समान उजाला फैलाते हैं और विद्यालय में शिष्य रूपी पुष्पों की रक्षा गुरु माली के समान करते हैं।

श्रीगंगा मेमोरियल गल्र्स डिग्री कॉलेज पैसार में छात्राओं ने शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहीद भगतसिंह शरीफाबाद में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर कालेज में गुरु की महिमा का बखान किया। साई इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। गंगा देवी डिग्री कॉलेज पूरेरुद्रपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच गुरुजनों का सम्मान किया गया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, अंताक्षरी, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने गुरुजनों के सम्मान में प्रतीक चिन्ह उपहार में दिया। इसके अलाछवा छात्र-छात्राओं ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। बाबू राममनोरथ वर्मा इंटर कालेज, सेवंथ डे पब्लिक स्कूल, शेख फरजंद अली मेमोरियल इस्लामियां स्कूल में शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्रओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा शिक्षकों को उपहार दिए।

रामसनेहीघाट क्षेत्र के तमाम विद्यालयों एवं शैक्षिक संस्थानो पर शिक्षक दिवस मनाया गया तथा गुरू शिष्य पर विस्तार से चर्चा की गई। ्तेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सांईं पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रबंधक विपिन राठौर ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि शिक्षक ही शिष्य को सही मार्ग दर्शन प्रदान करता है जिससे विद्यार्थी अपने जीवन में कई उपलब्धियों को हासिल करता है। शिक्षक का हमेशा सम्मान व आदर करना चाहिए। क्योंकि शिक्षक ही हमें अच्छे रास्तों पर चलना सिखाता है।


कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर, वारिस चिल्ड्रेन एकेडमी, आचार्य चंद्रदेव इंटर कालेज, महारानी लक्ष्मीबाई, युगांतर विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed