{"_id":"6106df388ebc3e84245c33f9","slug":"student-dies-in-road-accident-barabanki-news-lko5894856114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। फूफा के घर से बाजार आ रहे बाइक सवार छात्र की सड़क हादसे में रविवार की देर शाम मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवारीजन सीएचसी पहुंचे तो कोहराम मच गया।
यह हादसा महादेवा ऑडीटोरियम के समीप हुआ। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सरांय विलौली निवासी रामकुमार सिंह का 21 वर्षीय बेटा रामवीर सिंह रामनगर थाना क्षेत्र के टिहूरकी निवासी फूफा सत्यप्रकाश के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। रामवीर रामनगर पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।
रविवार को वह अपने फूफा के घर से रामनगर बाजार घरेलू सामान लेने बाइक से आ रहा था। महादेवा ऑडिटोरियम के समीप सड़क पर खड़ी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोर थी कि छात्र काफी दूर सड़क पर जा गिरा जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन
आननफानन स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे सीएचसी रामनगर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पाते ही परिवारीजन व रिश्तेदार सीएचसी पहुंचे तो वहां पर छात्र की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। (संवाद)