फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Stress, arson from disputed posts on Facebook

फेसबुक पर विवादित पोस्ट से विवाद, आगजनी

Thu, 08 Jun 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 08 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Stress, arson from disputed posts on Facebook
Facebook
सोशल साइट्स फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने को लेकर दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया है। मसौली थाना क्षेत्र के सहावपुर कस्बे के इस मामले में एक पक्ष ने घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने विवादित पोस्ट करने वाले लड़के पर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी पर पहुंचे सीओ व एसओ ने सभी को समझा बुझाकर शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के सहावपुर कस्बा निवासी एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बृहस्पतिवार को एक विवादित पोस्ट डाली थी। इस बात की जानकारी जब कस्बे के दूसरे समुदाय के लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग यह पोस्ट करने वाले युवक के घर शिकायत करने पहुंचे व मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


इस बीच पोस्ट डालने वाले लड़के के घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़के के घर वालों ने खुद ही आग लगा लिया है। विवादित पोस्ट करने वाले लड़के पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ रामनगर श्रीपाल यादव, एसओ नरेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर लोगों को शांत करवाया व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि फेसबुक पर विवादित पोस्ट को लेकर दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया था। कहा अब स्थिति सामान्य है। एएसपी ने आगजनी की बात से इंकार किया है। 

मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े
देवा कोतवाली क्षेत्र के खेवली गांव में भी बृहस्पतिवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एसओ बीडी तिवारी ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया है। एसओ ने कहा मारपीट में कुछ लोग चोटिल हुए हैं जिनका इलाज करवाया जा रहा है। 


45 दिन बाद कब्र से खोदवाया गया शव
बाराबंकी। जिलाधिकारी के आदेश पर रामनगर तहसील प्रशासन व पुलिस ने 45 दिन पूर्व हुई मुकेश बाल्मीकि की मौत मामले में उनका शव बृहस्पतिवार को कब्रिस्तान से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है। इस मामले में मृतक की पत्नी ने डीएम अखिलेश तिवारी से शिकायत कर पति की हत्या करने का आरोप लगाया था जिसके चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed