फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Speeding school van falls into canal, two children and driver injured

Barabanki News: तेज रफ्तार स्कूल वैन नहर में गिरी, दो बच्चे व चालक घायल

Tue, 10 Dec 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 10 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Speeding school van falls into canal, two children and driver injured
सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सतरिख में सोमवार सुबह दो बच्चों को लेकर जा रही तेज रफ्तार स्कूली वैन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि नहर सूखी होने के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। सिर्फ बस में बैठे दोनों बच्चे व चालक चोटिल ही हुए। घटना के बाद स्कूल वाहन का आपातकालीन द्वार भी नहीं खुला। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने वैन के आगे का शीशा तोड़ कर तीनों घायलों को बस से बाहर निकाला। घायल छात्रा साक्षी ने बताया कि घर से निकलने के बाद से ही चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन

शहर के निकट गणेशपुर असेनी मोड़ के पास संचालित मिलेनियम स्कूल की वैन सतरिख थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव से कक्षा दो के छात्र सिद्धार्थ व छात्रा साक्षी को लेकर बरौली रजबहा मार्ग से विद्यालय जा रही थी। जाटा गांव की पुलिया पार करते ही लगभग 200 मीटर आगे तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब दो फिट ऊंचा डिवाइडर फांद कर नहर के अंदर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई। चीख पुकार सुनकर राहगीर एवं खेतों में काम कर रहे किसानों ने बच्चों और चालक को आगे का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। तीनों घायलों को इलाज के लिए समीप के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर विद्यालय प्रबंधन ने क्रेन भेज कर वैन को बाहर निकलवा लिया। वैन में सवार दोनों बच्चों के अभिभावकों के चेहरे बच्चों को सलामत देखकर खिल उठे। थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed