फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Speed tracker cameras will be installed on the highway, case on illegal cut

Barabanki News: हाईवे पर लगेंगे स्पीड ट्रैकर कैमरे, अवैध कट पर केस

Fri, 17 Mar 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 17 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Speed tracker cameras will be installed on the highway, case on illegal cut
बाराबंकी। सड़क हादसों पर लगाम लगाने व यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर बृहस्पतिवार को कई निर्णय लिए गए। कलेक्ट्रेट के डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हर बिंदु पर गहनता से विचार हुआ। विकास, पुलिस, परिवहन व प्रशासनिक अधिकारियों ने चर्चा के दौरान नई कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत अब हाईवे पर अनियंत्रित गति से चलने वाले वाहनों को चिह्नित करने के लिए स्पीड ट्रैकर कैमरे लगाने व अवैध कट बनाने वालों पर एफआईआर का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ एकता सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत चिकित्सा की सुविधा दी जाए। गोल्डन ऑवर में घायलों को इलाज मिले तथा घायल व्यक्तियों को स्वैच्छिक मदद प्रदान करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए। जिले में दो बड़ी दुर्घटनाओं के बाद सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑनरोड सेफ्टी की ओर से की गई संस्तुति के आधार पर ओवर स्पीड को नियंत्रित किए जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग व एक्सप्रेसवे पर स्पीड ट्रैकर कैमरा लगाए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन



कहा कि ब्लैक स्पाॅट के चिह्नांकन और हाईवे पर अवैध कट को सही कराया जाए। भविष्य में अवैध कट बनाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराएं। संभागीय परिवहन अधिकारी अयोध्या के सुझाव पर स्कूली वाहन के चालकों के डीएल तथा चरित्र सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए। दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर विशेष रूप से रात में प्रकाश की व्यवस्था किए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, ओवर स्पीडिंग, रॉग साइड ड्राइविंग, मालवाहनों से सवारी ढोने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। शहर क्षेत्र में ई-रिक्शा के नियंत्रित संचालन पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर आरटीओ ऋतु सिंह, सीओ सुमित तिवारी, एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला, डॉ. सर्वेश गौतम, पवन कुमार, श्वेता वर्मा, सद्दाम हुसैन, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed