फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Special campaign from seven to check dengue and fever patients

डेंगू और बुखार पीड़ितों की जांच को सात से विशेष अभियान

Sun, 05 Sep 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Special campaign from seven to check dengue and fever patients
बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने कहा है कि डेंगू और बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए विशेेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कोविड संवेदीकरण, क्षय रोग, नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों तथा 45 वर्ष की आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को चिन्ह्ति कर सूचीबद्व किया जाएगा।
विज्ञापन

यदि इस तरह का कोई मरीज मिलता है तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी जाए। मदद के लिए तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचेगी। जिलाधिकारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में पत्रकारवार्ता में अभियान के बारे में बताया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि यह अभियान सात से 16 सितंबर तक संचालित किया जायेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास, एकीकृत बाल विकास विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ के साथ सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ययोजना के क्रियान्वयन संबंधी दिशा निर्देश समस्त संबन्धित विभागों को दिए जा चुके है। जिले के तमाम आवासों तक पहुंचने के लिए कुल 1114 टीमें एवं अभियान के पर्यवेक्षणीय कार्य के लिए 225 पर्यवेक्षक तथा कुल 32 रैपिड रिस्पांस टीमें लगाई गई हैं। टीमें सुबह आठ बजे से दो बजे तक भ्रमण करेेंगी। इस दौरान संदिग्ध लक्षणों से युक्त व्यक्तियों की समुचित स्क्रीनिंग की जायेगी।

स्थिति के अनुसार उनको तत्काल उचित औषधि प्रदान की जायेगी। गंभीर लक्षण वाले व्यक्तियों को तत्काल निकट के प्राथमिक/ सामुदायिक/ राजकीय चिकित्सालय में जांच एवं उपचार के लिए भर्ती कराया जाएगा। जिला स्तर पर स्थापित कोविड कमांड सेन्टर/ कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बरों 05248-224849, 05248-229926 व 05248-229916 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed