{"_id":"57361c9f4f1c1bf5069199bb","slug":"sp-workers-happy-on-return-of-benny","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनी की वापसी से सपाइयों में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनी की वापसी से सपाइयों में जश्न
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 13 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बेनी की वापसी से सपाइयों ने मनाया जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की सपा में वापसी से जिले में जश्न का माहौल रहा। सपा नेता ढोल नगाडे़ पर थिरकते हुए बेनी बाबू के कंपनीबाग स्थित आवास पर पहुंचे और गोले दाग एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री बेनी बाबू घर वापस आ गए हैं। बाबू जी की वापसी की कवायद तभी से लगने लगी थी जब एमएलसी चुनाव के दौरान उन्होंने सपा उम्मीदवार के समर्थन का एलान किया था।
सपाई इस बात को अच्छी तरह से जान गए थे कि बेनी बाबू कभी भी सपा में वापस आ सकते हैं। लेकिन शुक्रवार को बाबू जी के सपा में शामिल होने की सूचना मिलते ही सभी खुशी से झूम उठे। सत्ताधारी दल के नेता हों या विधायक सभी बेनी बाबू के लखनऊ स्थित आवास की ओर कूच कर गए।
विज्ञापन
वहीं यहां कंपनीबाग स्थित आवास पर भी जशभन का माहौल दिखाई दिया। सपाई ढोल नगाडे़ के साथ आवास पर पहुंचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बेनी बाबू की वापसी का कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, हाजी फरीद महफूज किदवई, सदर विधायक सुरेश यादव, राजा राजीव कुमार सिंह ने स्वागत कि या है।
विधायक राममगन रावत, रामगोपाल रावत आदि ने स्वागत करते हुए कहा कि बेनी जी की वापसी से सपा को और मजबूती मिलेगी। वहीं पूर्व विधायक सरवर अली, जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेंद्र वर्मा, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता आदि ने इसे सही कदम बताया।
पार्टी में जान फूंकेगी बेनी की वापसी
पूर्व विधायक छोटे लाल यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि बेनी वर्मा ने बिल्कुल ठीक समय पर घर लौटने का निर्णय लेकर पार्टी में नई जान फूंक दी है। सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी कलीमउद्दीन उस्मानी ने कहा कि बाबूजी के आगमन से मजदूर, किसान, गरीब नौजवानों, अल्पसंख्यकों की आवाज को प्रबलता मिली है। इस मौके पर जाबिर अली अंसारी, सरफराज अहमद खान, मो. तुफैल, पुत्तन आदि मौजूद रहे।
उधर सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अुनसार दर्जनों समर्थक व प्रधान इस निर्णय से बाराबंकी को राजनैतिक लाभ के रूप में देख रहे हैं। प्यारेपुर अतुल वर्मा, महमूदाबाद सुरेंद्र वर्मा, डूंडी निर्माण वर्मा आदि समर्थकों ने बाबू जी के इस निर्णय से प्रसन्नता व्यक्त की है।