{"_id":"54c4543782c86899f9e3f1bdc5430c6b","slug":"solar-pump-had-deteriorated-from-four-months-farmers-worried-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से खराब पड़ा सोलर पंप, किसान परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से खराब पड़ा सोलर पंप, किसान परेशान
बाराबंकी/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर विभाग की लापरवाही उजागर करते हुए तत्काल पंप सही कराने की मांग की है।
विकास खंड सूरतगंज के सुल्तानापुर गांव के रहने वाले किसान सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कृषि उपनिदेशक कार्यालय से सोलर फोटो वोल्टाईक पंप सेट योजना के तहत 75 प्रतिशत अनुदान पर 4 लाख 68 हजार आठ सौ रुपये की लागत से तीन हार्सपावर सोलर पंप चार माह पूर्व लगवाया था। यह सोलर पंप सन एडीशन गुजरात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगाया गया था।
किसान सुरेंद्र वर्मा का कहना है कि उसने जुलाई माह में सोलर पंप की स्थापना कराई जब से पंप लगा एक घंटे भी नहीं चला। कंपनी वाले सेट करके दो दिन बाद सही करने की बात कहकर चले गए। किसान ने एक माह बाद मामले की शिकायत डीडी एग्रीकल्चर व कंपनी के एजेंट से की थी।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से किसान की धान की फसल सूख गई है। किसान ने बताया कि जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सोलर पंप सही कराने की मांग की गई है। एक माह के अंदर सोलर पंप सही नहीं कराया गया तो कंपनी से खिलाफ कोर्ट केस किया जाएगा।
विज्ञापन
विकास खंड सूरतगंज के सुल्तानापुर में किसान सुरेंद्र कुमार वर्मा के यहां लगा सोलर पंप खराब होने की जानकारी नहीं है। तीन एचपी के सोलर पंप के डिस्ट्रीब्यूटरों को मामले से अवगत कराकर जल्द ही सोलर पंप सही करा दिया जाएगा।- डॉ. एसपी सिंह, उप कृषि निदेशक