{"_id":"616f18ae29dcb0667f585f73","slug":"snake-barabanki-news-lko6007737105","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में निकला तेरह फिट लंबा अजगर, ग्रामीणों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में निकला तेरह फिट लंबा अजगर, ग्रामीणों में हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट क्षेत्र के बसायगपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह खेतों में 13 फीट लंबा अजगर मिला। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। विभाग की टीम ने एक घंटे रेस्क्यू के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
बसायगपुर गांव के ग्रामीण सुबह अपने खेतों पर काम करने पहुंचे थे। तभी उन्हें धान के खेतों में रस्सीनुमा कोई चीज दिखाई दी। पास जाकर देखा तो वह अजगर था। उसकी लंबाई बहुत अधिक थी। उसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गये। खेत में अजगर आ जाने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। मौके पर सैकड़ों की भीड़ एकत्र हो गई।
ग्रामीणों ने खेतों में अजगर आने की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी रेंजर मोहित श्रीवास्तव ने टीम के साथ रेस्क्यू शुरू किया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रभारी रेंजर ने बताया कि 13 फुट लंबा और 85 किलो वजनी अजगर निकला था जिसको टीम द्वारा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।