फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   slow speed of the blocks counting also

ब्लाॅकों में भी सुस्त रही गिनती की रफ्तार

Mon, 02 Nov 2015 12:14 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिले के सभी 15 ब्लॉकों पर पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होनी थी लेकिन निंदूरा, फतेहपुर, रामनगर, हैदरगढ़, सिद्धौर आदि कई स्थानों पर यह प्रक्रिया करीब एक घंटा देर से शुरू हो सकी। इसके अलावा ब्लॉकों पर कराई जा रही मतगणना की गति काफी धीमी दिखाई पड़ी जिसके चलते देर शाम तक क्षेत्र पंचायत के 1458 पदों में से 376 पदों के नतीजे ही घोषित किए जा सके थे। जिला पंचायत सदस्य पद के 58 पदों में से किसी भी पद का चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो सका था।
विज्ञापन



मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से हो, इसको लेकर पूरे जिले को तीन जोन में बांटा गया। दरियाबाद, पूरेडलई, सिरौलीगौसपुर और बनीकोडर ब्लॉक की कमान जिलाधिकारी योगेश्वर मिश्र ने पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद के साथ खुद संभाली। तो कुर्सी, फतेहपुर, निंदूरा और सूरतगंज की कमान सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार और एएसपी शफीक अहमद ने संभाली वहीं हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्धौर की कमान अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया तथा एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने संभाली।
विज्ञापन


ये अधिकारी पूरे दिन मतगणना स्थलों का भ्रमण करते रहे और मतगणना में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते रहे जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। इसके बाद भी हरख और रामनगर में विवाद की स्थिति पैदा करने के प्रयास किए गए लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed