{"_id":"62056bece2580c1c4e56b5d7","slug":"skeleton-found-in-sugarcane-field-barabanki-news-lko6172829199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिले नर कंकाल के और अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में मिले नर कंकाल के और अवशेष
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र में एक पखवारे पहले मिले नर कंकाल के और अवशेष बुधवार को भी बरामद हुए। जिसकी पहचान परिजनों ने आठ माह पहले लापता किशोर के रूप में की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे एक इकट्ठा कर थाने ले आई। वहीं परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।
रामनगर थाना क्षेत्र में 27 जनवरी को गन्ने की फसल कटाई के समय एक नर कंकाल व कुछ कपड़े बरामद हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे तेलवारी गांव निवासी राजवीर सिंह ने उसकी शिनाख्त आठ माह पहले लापता हुए बेटे वीरेंद्र सिंह बऊवा (15) के रूप में की थी । उन्होंने बताया कि बेटे के लापता होने के बाद पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दिनेश सिंह, विमल सिंह, शिवम सिंह व सलमान पर बेटे को अगवा करने आरोप मुकदमा दर्ज कराया था।
मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद पुलिस ने फारेंसिक टीम और डाग स्क्वायड बुलाकर मामले की जांच की। कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट भले ना आई हो । मगर, बुधवार को नर कंकाल के अवशेष व कमीज का टुकड़ा मिलने पर परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
एएसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले नर कंकाल के अवशेष मिले थे। मौके पर रामनगर पुलिस गई थी और उसे इकट्ठा कर ले आई है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।