फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six thousand poor families will get house

छह हजार और गरीब परिवारों को मिलेगी छत

Tue, 04 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Six thousand poor families will get house
पिछले वित्तीय वर्ष 2016-17 में गरीबों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से लाभान्वित किया गया। अब केंद्र सरकार ने नए वित्तीय वर्ष के लिए करीब छह हजार आवासों का लक्ष्य आवंटित करते हुए प्रशासन को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


लक्ष्य मिलने के बाद संबंधित विभाग ने सभी ब्लॉकों को नियमानुसार आवंटन बांटकर पात्रों को चिह्नित किए जाने की कार्यवाही भी पूरी कर ली है। केंद्र सरकार की मंशा है कि 2022 तक हर गरीब के सिर पर छत हो।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में जिले को 13985 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्रों का चयन कर उन्हें लाभांवित किए जाने का लक्ष्य दिया था। जिसके बाद विकासखंडों को लक्ष्य का आवंटन कर पात्रों को चिह्नित करने, पात्रता की जांच करने व अन्य सभी प्रक्रियाएं पूरी कर उन्हें लाभान्वित किए जाने की कार्रवाई पूरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले फेज में जिले में 13985 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ देकर उन्हें मकान बनाने के लिए धनराशि जारी की गई। जिसके बाद निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

नए वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए केंद्र सरकार ने जिले को 6046 लाभार्थियों का चयन कर उन्हें घर दिए जाने के निर्देश दिए है। लक्ष्य मिलने के बाद विभाग ने विकास खंडवार आवंटन जारी कर सभी खंड विकास अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

   

केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 6046 आवासों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। लाभार्थियों के चयन के लिए ब्लॉकवार लक्ष्य आवंटित कर दिए गए है।  -टीएन सिंह, प्रभारी परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed