फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   six thousand amrat pond will be made

प्रदेश में बनेंगे 6 हजार अम़ृत सरोवर : मौर्य

Thu, 28 Apr 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
six thousand amrat pond will be made
बाराबंकी। प्रदेश में छह हजार अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। इन सरोवरों को जनता के लिए खोला जाएगा। हर ब्लॉक में 10 आदर्श ग्राम पंचायतें बनाई जाएंगी। युवा व पढ़े-लिखे प्रधानों को इसके लिए तैयार किया जाएगा। यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। श्री मौर्य ने चुटकी लेने वाले अंदाज में कहा कि आजम खां का मुद्दा सपा की बीमारी है। मैैैं कोई डॉक्टर नहीं हूं।
विज्ञापन

श्री मौर्य शहर के एक लॉन में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन में दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। इस कार्यक्रम के बाद केशव ने डीआरडीए के गांधी सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ का अमृत महोत्सव मना रहा है।
विज्ञापन

इसे लेकर कई कार्यक्रम व गतिविधियां हो रही हैं। इसी के तहत प्रदेश की 80 लोकसभा क्षेत्रों में छह हजार अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलस्तर बहुत तेजी से नीचे जा रहा है। इन सरोवरों के निर्माण से जल संरक्षण के साथ वाटर रिचार्जिंग होगी। उन्होंने कहा कि बचपन में हम लोगों ने गांव के तालाबों से ही तैरना सीखा। इन तालाबों को आम लोगों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि हर ब्लॉक में करीब 10 गाम पंचायतों को चुना जाएगा। युवा व पढ़े-लिखे प्रधानों को आगे लाकर इन पंचायतों को आदर्श बनाया जाएगा। ये ऐसे प्रधान होंगे जो अपना नहीं समाज का विकास करने की सोच रखते होंगे। पड़ोसी ग्राम पंचायतें इससे सीख लेंगी।
इस दौरान शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर वह बोले कि, मुख्यमंत्री से कोई भी मिल सकता है। चाहे राहुल गांधी हो, अखिलेश हो, प्रियंका गांधी हो या फिर मायावती हो। इसका मतलब ये नहीं की सब भाजपा में आ रहे हैं। यह निर्णय लेना पार्टी का काम है।
आपस में हाथ मिला रही भारत व भाजपा विरोधी ताकतें
बाराबंकी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं को सुलझाने में दुनिया भारत की भूमिका को अहम मानने लगी है और इसका श्रेय देश की जनता को जाता है। जिसने 2014 में नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत देकर देश की बागडोर सौंपी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की साख विश्व में बढ़ी है।

बुधवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते वक्त उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अनुकूल माहौल के बावजूद 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सजग और सतर्क रहना है। भारत विरोधी ताकतें अब भाजपा विरोधी ताकतों से हाथ मिलाने लगी हैं। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, अंगद सिंह, विजय आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed