फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six thieves arrested

पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर चोरी करने वाले छह बदमाश गिरफ्तार

Sun, 21 Mar 2021 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Six thieves arrested
बाराबंकी। लोनीकटरा पुलिस ने शातिर लुटेरों के गिरोह को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। पकड़े गए छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समेत अन्य कई जगहों पर चोरी व लूट करने की बात बताई है।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि लोनीकटरा पुलिस ने आरोपी डब्लू गुप्ता निवासी दामोदर नगर थाना कृष्णानगर लखनऊ, बऊआ कश्यप उर्फ यादव निवासी पितना खेड़ा थाना असोहा उन्नाव, सित्थून उर्फ मिथलेश निवासी भद्दो भीट थाना सादुल्लानगर जिला बलरामपुर, दीपक कुमार उर्फ आजाद निवासी नान मन्नी जोत थाना खुडारे गोंडा, विनय पांडेय निवासी चांदा शाहपुर थाना चांदा सुलतानपुर व रिजवान निवासी दिलदार खाकी मस्जिद थाना कर्नेलगंज कानपुर नगर के पास से एक पिकअप व चोरी का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी डब्लू गुप्ता ने बताया गया कि वे सब आर्थिक लाभ के लिए चोरी/लूट की वारदात करते हैं, पहले रेकी करके यह देख लेते हैं कि कहां पर भारी मात्रा में लोहे का सामान मिलेगा और मौका देखकर रात में चोरी कर लेते हैं। इनका 8-9 लोगों का एक गिरोह है। सरिया तथा शटरिंग की लोहे की प्लेट आदि लूट कर नादरगंज लखनऊ के दो बड़े कबाड़ियों इमरान खान राहत इंटर प्राइजेज व राजेश गुप्ता, बाबा ट्रेडर्स को बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने यह भी बताया कि वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गायत्री प्रोजेक्ट सराय पांडेय पर पिकअप व छोटा हाथी लेकर गये और वहां मौजूद चौकीदार को रस्सी से बांध दिया और वहां रखी लोहे की शटरिंग प्लेटें गाड़ी पर लादकर लखनऊ लेकर चले गये तथा लूटे गये माल को इमरान खान व राजेश गुप्ता को बेच दिये।

ये लोग लूटे गये माल को ट्रकों से पंजाब एवं हरियाणा गलाने के लिये भेज देते हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने सभी छह आरोपियों को जेल भेजने के साथ इनके अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed