{"_id":"b3188cfc6fd0a004b05490c437abd9b3","slug":"six-million-voters-will-decide-the-2783-nominees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख वोटर करेंगे 2783 प्रत्याशियों का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख वोटर करेंगे 2783 प्रत्याशियों का फैसला
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चौथे और अंतिम चरण का मतदान 29 अक्तूबर को रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा ब्लॉक में होगा। यहां पर जिला पंचायत सदस्य के 15 पदों के लिए 302 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 435 पदों के लिए 2481 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला छह लाख 33 हजार 528 मतदाता करेंगे।
इसके लिए 407 मतदान केंद्र और 965 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए 28 अक्तूबर को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। यहां पर 30 अतिसंवेदनशील प्लस, 16 अतिसंवेदनशील और 34 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं इन पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन ने अलग से योजना तैयार की है।