फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shot fired in land dispute

भूमि विवाद में चली गोली, एक ट्रामा रेफर

Sun, 19 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shot fired in land dispute
सफेदाबाद (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौलीकला गांव में शनिवार को नाला खुदवाने को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने गोली चला दी, जिसके छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया, उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। जबकि सात लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

इनका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। सूचना पर सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे। मारपीट कर रहे 10 लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई।
बहब्दुल हक (60) ने अपने घर के पीछे एक तालाब में मछली पालन रखी हैं। इसी से सटी नौमीलाल और नन्हे यादव की भूमि है।
शनिवार शाम करीब चार बजे नौमिलाल और नन्हे अपने बेटों के साथ जेसीबी से तालाब के बगल में नाला खोदने लगे। बहब्दुल हक और उनके बेटों ने इसका विरोध किया तो मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

इसी बीच एक पक्ष की ओर से किसी ने गोली चला दी, जिसके छर्रे लगने से बहब्दुल हक का बेटा उजैरुल (35) घायल हो गया। वहीं मारपीट में सात अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल उजैरूल हक, विनोद, सुशील, जयविंद, अभिषेक, लालजी, नौमी लाल को सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उजैरुल को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीओ नवीन सिंह ने बताया कि भिटौली कला गांव में जमीन विवाद में गोली चली थी। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मामले को छुपाते रहे चौकी इंचार्ज
भूमि विवाद में गोली चलने के बाद लखैचा पुलिस चौकी इंचार्ज विजय सोनकर मामले को दबाते रहे। उन्होंने गोली चलने की बात अपने अधिकारियों से भी छुपा ली। मगर, ग्रामीणों के बयान व चिकित्सकों की ओर से घायल युवक को फायरिंग के दौरान छर्रे लगने की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस के सुर बदले। इसके बाद उन्होंने गोली चलने की बात स्वीकार की।
मामूली बात को लेकर पिता-पुत्री को पीटा
सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल पिता व पुत्री को ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया।

यहां के निवासी लल्लन और लतीफ के बीच घर के सामने रखी लकड़ियों को हटाने के लिए विवाद हो गया। जिसमें लतीफ, तौफीक, चांद बाबू व अन्य लोग लाठी-डंडो से लल्लन की पिटाई करने लगे। यह देख पिता को बचाने दौड़ी रूखसाना को भी पीटा। एसओ संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए सीएचसी कोठी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed