{"_id":"7e2dbe946e71ed1420963df9e629d094","slug":"shopkeeper-shackled-to-juvenile-in-store-at-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में किशोर को दुकान में बंदकर भागा दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में किशोर को दुकान में बंदकर भागा दुकानदार
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान खुलवाकर बच्चे को मुक्त करवाया और स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज करवाकर परिवारीजनों के हवाले कर दिया। मामले में आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आरोपी दुकानदार फरार है।
मामला कस्बा टिकैतनगर का है। यहां पर राजेश सोनी की फर्नीचर की दुकान है। जहां पर कस्बे के मोहल्ला नूरबाफ निवासी इनायत रसूल (12) पुत्र कदीर फर्नीचर बनाने का काम सीखने आता था। कुछ दिनों से वह दुकान पर नहीं आ रहा था।
बुधवार को दुकानदार उसको मोहल्ले से ले आया व पूरा दिन काम कराया और शाम को दुकान बंद करते समय बच्चे को दुकान के ही अदंर कुर्सी पर बिठाकर उसको बांधा और कुर्सी को एक खम्भे में बांधकर दुकान बंद करके चला गया। देर रात भूख-प्यास से तड़पते हुये बच्चे ने पानी-पानी की आवाज लगाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
दुकान के अंदर से आ रही आवाज पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे संब इंस्पेक्टर जेपी गंगवार ने दुकान खुलवायी और बच्चे को पानी पिलवाया, लेकिन तब तक किशोर अर्द्ध बेहोशी की हालत में पहुंच गया था। आननफानन पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिकैत नगर में भर्ती कराया, जहां स्थिति सामान्य होने के बाद परिवारीजनों को बच्चे को सौंप दिया।
पूरी स्थिति देख कर दरोगा जेपी गंगवार ने स्वंय वादी बन आरोपी राजेश सोनी के विरुद्ध बाल षोषण, नाबालिग बच्चे को बंधक बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाध्यक्ष टीपी सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गयी है। कार्रवाई की जाएगी।