फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shikshamitra committed suicide by jumping in front of the train

शिक्षामित्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Mon, 29 Nov 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra committed suicide by jumping in front of the train
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लाजपतनगर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात दिव्यांग मेनका गुप्ता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसके पर्स में मिली पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर पर रेलवे के कर्मचारियों ने सूचना दी। इस पर पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शिक्षामित्र मोनिका वर्मा शहर के प्राथमिक विद्यालय लाजपतनगर में तैनात थी। वह नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अयोध्यानगर में अपने पिता धर्मेंद्र वर्मा के पास रहती थी। बताते हैं कि मेनिका ने करीब साढ़े छह लाख रुपये एक निजी कंपनी में जमा किए थे। इसी बीच कंपनी भाग गई। ऐसे में उसकी सारी कमाई डूब गई। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। घर में इसे लेकर अक्सर बखेड़ा होता रहता था। इसी के चलते रविवार को वह बनवा के समीप रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने पहुंच गई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे फैजाबाद की ओर से आ रही ट्रेन के चालक ने ट्रैक पर शिक्षामित्र को देखकर ट्रेन रोक दी। उसके बाद चालक व गार्ड ने उसे समझा-बुझाकर पटरी से हटाया। इस पर वह घर जाने की बात कहकर एक पेड़ की नीचे बैठ गई। मगर, ट्रेन ने जैसे ही रफ्तार पकड़ी, उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बीफार्मा कर रहा बेटा रिशु व पति चंद्रेश तो गश खाकर गिर पड़े। हालांकि परिवारीजनों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने के दरोगा आलोक सिंह ने बताया कि शिक्षामित्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed