{"_id":"6817c791b0cefb55e9065127","slug":"sexual-abuse-done-on-the-pretext-of-marriage-barabanki-news-c-315-1-brb1001-138642-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शादी का झांसा दे किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शादी का झांसा दे किया यौन शोषण
Mon, 05 May 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 05 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। शादी का झांसा देकर रामनगर इलाके में रहने वाली एक युवती से यौन शोषण का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर रामनगर थाने की पुलिस सुलह का दबाव बनाती रही। ऐसे में युवती ने एसपी अर्पित विजय वर्गीय को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसपी ने सीओ को जांच का आदेश दिया है।
युवती का आरोप है कि भैंसुरिया गांव निवासी युवक ने विवाह का झांसा देकर ढाई साल से अपने संपर्क में रखे रहा। यौन शोषण भी किया। 15 दिन पहले शादी से मुकर गया। पहली मई को रामनगर थाने में तहरीर दी थी। युवती का कहना है कि थाने के एक दरोगा ने उल्टे उसे ही धमकाया। कहा कि सुलह कर लो।
युवती ने शनिवार को एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी ने सीओ गरिमा पंत को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सीओ ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर जल्द ही दोषी के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।