फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   seven new corona patient

तहसीलदार और बीडीओ समेत 7 और मिले कोरोना पाजिटिव

Tue, 23 Mar 2021 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
seven new corona patient
बाराबंकी। तहसीलदार और बीडीओ समेत सात और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं सीएमओ का कहना है कि तहसीलदार और बीडीओ के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के आदेश सीएचसी अधीक्षक रामनगर को दिए गए हैं।
विज्ञापन

रामनगर के तहसीलदार न्यायिक और खंड विकास अधिकारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि तहसीलदार और बीडीओ दोनों पति-पत्नी हैं। बीडीओ ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर जब हम लोगों ने अपनी जांच लखनऊ में कराई तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद हम लोगों ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है तथा जो लोग हम दोनों के संपर्क में आए हैं उनसे भी कोरोना जांच कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा देरशाम आई जांच रिपोर्ट में जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें शहर के कानूनगोयन में दो और सिद्धौर के बिबियामऊ, देवा के फकीरशाहपुर महोलिया और फतेहपुर के कछुवनपुरवा में एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं। जिस पर इन सभी को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। देखा जाए तो मार्च में एक बार फिर कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं और यह संख्या 57 के आसपास पहुंच गई है। इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और बिना मास्क लगाए और शारीरिक दूरी का पालन किए शहर में धड़ल्ले से घूम रहे हैं जो किसी खतरे से कम नहीं है। क्योंकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 4 लाख 39 हजार की कराई जा चुकी है जांच
कोरोना केस मिलने के बाद से जांच में और तेजी आ गई है। पिछले वर्ष कोरोना जांच कराने का जो सिलसिला शुरू हुआ था वह अनवरत जारी है। जिससे अब तक जिले में 4 लाख 39 हजार 622 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इनमें से 7882 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जबकि उपचार के बाद 7736 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब प्रतिदिन करीब 15 सौ से 17 सौ लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है।

रामनगर में तैनात तहसीलदार और बीडीओ के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की जानकारी मिली है। चूंकि दोनों अधिकारी जिले में तैनात हैं लेकिन इन लोगों ने लखनऊ में जांच कराई है और होम आइसोलेट हैं। फिर भी जो लोग इनके संपर्क में आए हैं उनकी जांच कराए जाने के आदेश सीएचसी अधीक्षक रामनगर को दिए गए हैं। देरशाम आई जांच रिपोर्ट में पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed