{"_id":"5d7d2ee78ebc3e017d362efd","slug":"service-week-barabanki-news-lko4815511142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा सप्ताह पर मंत्री ने लगाई झाडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा सप्ताह पर मंत्री ने लगाई झाडू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पीएम मोदी के जन्मदिवस को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसके तहत प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शनिवार सुबह केडी सिंह बाबू स्टेडियम में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। उधर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किए।
खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने शनिवार सुबह केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचकर स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ लगाई। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। स्वच्छ भारत के निर्माण एवं देश की छवि सुधारने का यह सही समय एवं अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा देश में 14 सितंबर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मना रही है। मंत्री ने स्टेडियम के मैदान का भी निरीक्षण किया। खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा खत्री को शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जीआरपी सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर समेत कई लोग मौजूद रहे।
उधर जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चैहान ने जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेन्टर में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान सांसद उपेन्द्र रावत, विधायक शरद अवस्थी, सतीश शर्मा, बैजनाथ रावत समेत कई लोग मौजूद रहे।