फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Second Monday of Sawan: Traffic closed on Barabanki-Bahraich highway, going to Ayodhya also difficult

सावन का दूसरा सोमवार : बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर यातायात बंद, अयोध्या जाना भी मुश्किल

Mon, 21 Jul 2025 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Second Monday of Sawan: Traffic closed on Barabanki-Bahraich highway, going to Ayodhya also difficult
हाईवे पर डायवर्जन लागू करती पुलिस। - फोटो : हाईवे पर डायवर्जन लागू करती पुलिस।
बाराबंकी। एक ओर अयोध्या में सावन मेले की भारी भीड़ और दूसरी ओर बाराबंकी के पौराणिक तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब...। सावन के दूसरे सोमवार पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौ अगस्त तक सभी भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, बाराबंकी-बहराइच हाईवे को कांवड़ मार्ग घोषित करते हुए रविवार को दोपहर में सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक दी गई। सोमवार को भी देर रात तक बाराबंकी से बहराइच के बीच यातायात बंद रहेगा। रोडवेज की बसें भी नहीं जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर से ही लखनऊ-बाराबंकी सीमा पर स्थित इंदिरा नगर पुल के पास से भारी वाहनों को किसान पथ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जा रहा है। हालांकि छोटे वाहनों को सीमित संख्या में बाराबंकी की ओर आने दिया गया। रामनगर क्षेत्र में स्थित श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए, बहराइच हाईवे पर रामनगर तिराहा, मसौली रामनगर, महादेवा मोड़, चौकाघाट आदि स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। बहराइच, गोंडा, बलरामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को रामनगर तिराहा पार करने की अनुमति नहीं दी गई। रामसनेहीघाट में भी हैदरगढ़ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पुलिस ने बैरियर लगाकर लौटा दिया। प्रशासन की योजना के तहत यदि अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रण से बाहर जाती है तो छोटे वाहनों को भी रोका जा सकता है। शासन ने बाराबंकी प्रशासन को भीड़ नियंत्रण में सहयोग के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कोट-
जानकारी लेकर करें यात्रा

अयोध्या हाईवे पर फिलहाल सिर्फ भारी वाहनों पर प्रतिबंध है, जबकि बहराइच हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो छोटे वाहनों को भी रोका जा सकता है। लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे छोटे वाहनों के लिए भी सलाह है कि बाराबंकी और अयोध्या के बीच की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामजतन यादव, यातायात प्रभारी
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed