{"_id":"61fec95e209f890df9395fac","slug":"schools-will-open-on-the-consent-of-parents-and-public-representatives-barabanki-news-lko61656853","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावक व जनप्रतिनिधियों की सहमति पर खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावक व जनप्रतिनिधियों की सहमति पर खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन
बाराबंकी।कोविड के बढ़ते संक्रमण को लेकर एक माह से अधिक समय से बंद नवीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने की कवायद विभाग ने शुरू कर दी है। इस बार अभिभावकों के साथ जनप्रतिनिधियों की सहमति के आधार पर ही स्कूल खोले जाएंगे। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की शर्ते पूरी करने का सात फरवरी तक का समय कॉलेजों को दिया गया है। जिसके बाद ही स्कूल खोलने का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि विभाग को अभी शासन स्तर से भी मिलने वाले निर्देशों का इंतजार है।
जिले में कोविड के बढ़ते संक्रमण को लेकर जनवरी से माध्यमिक विद्यालय बंद है। मगर, संक्रमण कम होने के बाद जहां सरकार स्कूल खोलने की तैयारी में है। वहीं शनिवार को माध्यमिक स्कूल में भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू कराने के संबंध में निदेशक विनय कुमार पाण्डेय का पत्र डीआईओएस को मिला। जिस पर डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को पत्र भेजकर स्कूल खोलने के लिए अभिभावकों के साथ जनप्रतिनिधियों की सहमति लेने के बाद सूचना उपलब्ध कराने को सात फरवरी तक का समय दिया है। ताकि सहमति पत्र के आधार पर स्कूल खोलने का निर्णय लिया जा सके।
बंद नवीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोलने के लिए अभिभावक व जनप्रतिनिधियों की अनुमति कॉलेजों से मांगी गई है। जिसके मिलने के बाद सात फरवरी को स्कूल खोलने का निर्णय लिया जाएगा। वहीं इस दौरान शासन स्तर से अगर कोई गाइड लाइन मिली तो उसके अनुसार स्कूलों को खोला जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। -राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस