फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   school open

कोविड नियमों के तहत स्कूलों शुरू हुई पढ़ाई

Tue, 08 Feb 2022 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
school open
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुए स्कूल-कॉलेज सोमवार से खुल गए हैं। कई दिन बाद विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। सोमवार को डिग्री कॉलेज में काफी चहलपहल रही। कोविड नियमों का पालन कराने के साथ ही कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हो गई। जनेस्मा में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो गई है। विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं को मुख्य द्वार पर सैनिटाइज कराया गया। मास्क लगाने वाले छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश दिया गया। छात्र-छात्राओं के विद्यालय आने से रौनक दिखी। प्राचार्य प्रोफेसर सीताराम सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार स्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा अन्य पाठ्यक्रमों की प्रथम सेमेस्टर सहित अन्य विषम सेमेस्टर का पाठ्यक्रम पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिन बच्चों का कोर्स छूटा है उसे अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर पूरा कराया जाएगा। कोविड नियमों का पालन कराने को लेकर प्राचार्य सख्त दिखे। बताया कि मुंशी रघुनंदन पटेल डिग्री कॉलेज में छात्राओं के हाथ सैनिटाइज कराए गए और दूर-दूर बैठाये गया। प्राचार्य ऊषा चौधरी ने बताया कि कोविड नियमों का पूर्णतया पालन किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य डिग्री कॉलेजों में कोविड नियमों का पालन कराने के साथ ही पढ़ाई शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 से 12 तक खुले स्कूल
सोमवार को कक्षा नौ से 12 तक के भी स्कूल खुल गए। कई दिन से स्कूल बंद होने से कक्षाओं में बदला-बदला नजारा रहा। कक्षाओं में बच्चे मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूरी बनाकर बैठे। स्कूल में प्रवेश के समय बच्चों के हाथों को सैनिटाइज कराया गया और क्लास में बच्चों को दूर-दूर बैठाया गया।

हालांकि पहले दिन सोमवार को उम्मीद से काफी कम बच्चे स्कूल पहुंचे। सोमवार सुबह निर्धारित समय पर बच्चों के स्कूल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विद्यालयों में कोविड नियमों का पालन किया गया। स्कूल में प्रवेश के समय सभी छात्र-छात्राओं के हाथ सैनिटाइज कराए गए, थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed