फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   school

बिना मान्यता के चलता मिला स्कूल

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
school
बाराबंकी। शिक्षा के नाम पर बच्चों के साथ खिलवाड़ थम नहीं रहा है। देवा क्षेत्र में एक विद्यालय बिना किसी मान्यता के चलता पकड़ा गया। यहीं नहीं डीआईओएस की जांच में नर्सरी से नौवीं तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। यहां के बच्चों का दूसरे स्कूल में पंजीकरण पाया गया। जांच के बाद डीआईओएस ने पंजीकृत करने वाले कॉलेज की मान्यता व पंजीकरण रद्द करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

साथ ही प्राइमरी कक्षाएं चलाने के लिए बीएसए से केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश भी दिया है। इस कार्रवाई के बाद ऐसे विद्यालय चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। साथ ही यहां पढ़ने वाले कक्षा नौ के 86 बच्चों समेत सैकड़ों का भविष्य अधर में फंस गया है।
विज्ञापन

जिले में दूसरे विद्यालयों में विद्यार्थियों का पंजीकरण कराकर बिना मान्यता के स्कूलों को संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। देवा क्षेत्र के उखड़ी में एसआरबी पब्लिक स्कूल के बिना मान्यता संचालित होने की सूचना डीआईओएस को मिली। इस पर डीआईओएस ने मामले की जांच बीईओ देवा को देने के साथ ही स्वयं भी मौके पर पहुंच गए। डीआईओएस ने कॉलेज में मिले सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिये। जांच की तो कॉलेज में प्राइमरी स्तर की भी मान्यता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि नौवीं तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। इन सबका पंजीकरण क्षेत्र के ही विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैनाहार देवा में पाया गया। इसमें 86 विद्यार्थी नौवीं कक्षा के मिले। इस पर डीआईओएस ने विद्यार्थियों का पंजीकरण करने वाले विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैनाहार की मान्यता रद्द करने के साथ ही पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति कर पत्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा है। वहीं प्राइमरी व जूनियर तक की कक्षाओं कें संचालन को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश बीएसए को दिए हैं। बीएसए अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

देवा क्षेत्र में बिना मान्यता के नौवीं तक संचालित एक स्कूल मिला है। इनके विद्यार्थियों का पंजीकरण दूसरे स्कूल में मिला। इस पर फर्जी पंजीकरण करने वाले कॉलेज की मान्यता समाप्त करने के साथ ही पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति कर परिषद को पत्र भेज दिया गया है। वहीं बिना मान्यता के संचालित कॉलेज पर बीएसए स्तर से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed