फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   saw the leopard,s child, then increased panic

तेंदुए के शावक दिखे, फिर बढ़ी दहशत

Thu, 17 Aug 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Thu, 17 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
saw the leopard,s child, then increased panic
leopard attack
पांच दिन पूर्व बंद पड़ी शुगर मिल में तेंदुआ पकड़े जाने के बाद दहशत खत्म हुई थी। दो दिन से तेंदुए के शावकों की दहाड़ सुनने का दावा करने वाले सुरक्षाकर्मियों के साथ स्थानीय लोगों में एक बार फिर दहशत का माहौल हो गया। एफसीआई के कर्मचारियों को भी आवाज सुनाई देने के साथ दो मोर व बंदरों के शव क्षत-विक्षत मिलने पर कर्मचारियों में भी दहशत फैली हुई। इसकी सूचना वन विभाग को देकर लोगों ने पिंजरे में बकरी बांधे जाने व शावकों को पकड़े जाने की मांग की है।    
विज्ञापन

         
बीते 13 जुलाई को बंद शुगर मिल में तेंदुआ के पिंजरे में फंसने के बाद लोगों की बातें झुठलाने वाले वन विभाग के अधिकारी को यकीन हुआ था। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि तेंदुए को उसके दो शावकों के साथ देखा गया था। उसके शावक न मिलने पर लोगों में बनी दहशत बुधवार की बीती रात मिल में सुरक्षाकर्मी राम आशीष, रमेश व हरिशंकर सिंह सीटी बजाते हुए मैनेजर आवास के पास पहुंचे तो वहां पर झाड़ी से दहाड़ सुनाई दी।
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मी का दावा है कि जैसे ही उसे टार्च की रोशन लगाई तो उसे भागते हुए देखा गया। सुबह इसकी जानकारी सुपरवाइजर रामनरेश यादव को दी। रामनरेश ने बताया कि दो दिन से हमें भी आवाजें सुनाई दे रही हैं। एफसीआई में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि गोदाम नंबर 8 व 11 के पीछे दो मोर व बंदरों के शव क्षत-विक्षत पड़े मिले हैं व रात को जैसे पिंजरे में तेंदुआ दहाड़ता था उसी से मिलती जुलती आवाजें भी सुनाई पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को लोगों ने वन दरोगा अनिलकांत गुप्ता को फोन पर शावकों के होने की सूचना दी थी, और जंगल में रखे पिंजरे में बकरी बांधने की मांग की थी। पर इस ओर वन विभाग के कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।            


वन दरोगा अनिल कांत गुप्ता ने कहा कि मेढ़िया फार्म, शुगर मिल व एफसीआई की ओर शावकों के देखे जाने की सूचना पर वन रक्षकों के साथ जाकर देखा गया। पर कहीं न तो कोई पगचिंह मिले और ही उसका पता लगा। बराबर नजर रखी जा रही है, पुख्ता जानकारी होने पर पिंजरे में बकरी बांधने के साथ ही कांबिग की जाएगी।              
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed