{"_id":"6564f3ab29e80d9c11016483","slug":"saurabh-of-ayodhya-defeated-the-devil-of-rajasthan-barabanki-news-c-315-1-brp1007-8897-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अयोध्या के सौरभ ने राजस्थान के शैतान को पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अयोध्या के सौरभ ने राजस्थान के शैतान को पटका
Tue, 28 Nov 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसौली में नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बतौर अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप व हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत बलरामदास मौजूद रहे। आयोजकों की ओर से अतिथियों का 51 किग्रा की माला पहनाकर स्वागत किया गया। पहले दिन दंगल में नेपाल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, देहरादून, बिहार के पहलवानों ने दांव आजमाए। मुकाबले में महिला पहलवानों ने भी दांवपेच दिखाए।
पहला मुकाबला अयोध्या के पहलवान नागेंद्रदास व राजस्थान के जीत के बीच हुआ, जिसमें नागेंद्रदास ने धोबी पछाड़ दांव से जीत काे चित कर दिया। दूसरा मुकाबला बग्गा पहलवान व शैतान सिंह के बीच हुआ, जिसमें बग्गा पहलवान ने जीत दर्ज की। महिला कुश्ती में रायबरेली की रोशनी ने कानपुर की रचना को पछाड़ दिया। दूसरे दिन के दंगल में अयोध्या के नागेंद्र ने राजस्थान के अमित पहलवान को चित किया तो दिल्ली के पहलवान मनोज ने उत्तराखंड के संदीप को हराया।
दंगल की सबसे रोमांचक कुश्ती अयोध्या के सौरभ दास व राजस्थान के शैतान सिंह के बीच हुई। अतिथियों ने दोनों पहलवानों से हाथ मिलाकर मुकाबले के लिए बधाई दी और 31000 रुपये इनाम की घोषणा की, जिसमें सौरभ दास ने शैतान सिंह को चित कर दिया। महंत बलराम दास ने अपने शिष्य सौरभ दास को इनाम की राशि देकर सम्मानित किया। महिला कुश्ती में रायबरेली की महिला पहलवान रोशनी का दबदबा रहा, जिन्होंने रचना कानपुर सहित कई महिला पहलवानों को पटखनी दी।