{"_id":"5a204b514f1c1b001c8b61bf","slug":"satrikh-s-result-will-come-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतरिख का सबसे पहले आएगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतरिख का सबसे पहले आएगा परिणाम
बाराबंकी
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के जनेस्मा में मतगणना कक्ष में लगाई गईं मेजें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव में किसके सिर चेयरमैन का ताज बंधेगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। बुधवार को संपन्न हुए मतदान के बाद आज उन मतों की गिनती कराई जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि सबसे पहले सतरिख का रिजल्ट आ जाएगा। हालांकि टिकैतनगर, रामनगर व दरियाबाद नगर पंचायतों का परिणाम भी जल्द आ सकता है। सबसे देर में नगर पालिका परिषद का रिजल्ट सामने आएगा।
वैसे राज्य निर्वाचन आयोग ने हर हाल में आठ घंटे के अंदर मतगणना समाप्त कराए जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। देर शाम तक सभी तहसील मुख्यालयों पर मतगणना की सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना को लेकर डीएम, एसपी ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
मालूम हो कि तीसरे चरण के तहत बुधवार को 13 निकायों में मतदान कराया गया था। जिसमें कुल 57.54 प्रतिशत वोट पोल हुआ था। मतदान के बाद मतपेटियों को सील कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में स्ट्रांग रूमों में रखवा गया था। आज होने वाले मतगणना को लेकर कल देर शाम तक सभी तहसील मुख्यालयों पर तैयारियों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, एसपी अनिल कुमार सिंह ने मातहतों के साथ शहर के जनेस्मा व पटेल डिग्री कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया और कमियां दिखने पर संबंधितों को दिशा-निर्देश दिए। आयोग के निर्देशानुुसार मतगणना की प्रक्रिया आठ घंटे में पूरी करनी है।
जिम्मेदार अधिकारियों की मानें तो गणना की टेबुलें कम होने के चलते सतरिख, रामनगर, टिकैतनगर व दरियाबाद निकायों का रिजल्ट सबसे पहले आ सकता है। इनकी गणना के लिए दो-दो टेबुलें लगाई गई हैं। अपनी जीत को लेकर हर प्रत्याशी की धड़कनें तेज हो गई हैं।
आयोग के निर्देश पर अध्यक्ष पद की गिनती के लिए 79 तो सदस्य पदों की गिनती के लिए 66 मेजें समेत कुल 145 टेबुल लगाई गई हैं। हर टेबुल पर पांच-पांच कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मतों की गिनती का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होकर कार्य समाप्ति तक चलेगा।
वेबकॉस्टिंग से नजर रखेगा आयोग ः मतदान की तरह ही मतगणना की पूरी प्रक्रिया पर राज्य निर्वाचन आयोग की निगाहें रहेंगी। मतगणना का लाइव टेलीकॉस्ट देखने के लिए सभी मतगणना स्थलों पर वीडियो टीमें लगाई जा रही है। जिसका कंट्रोल रूम ई-डिस्ट्रिक कार्यालय के कंप्यूटर लैब में बनाया गया है। जहां से सभी मतगणना स्थलों का लाइव टेलीकॉस्ट कर आयोग तक पहुंचेगा। इसके लिए हर मतगणना स्थल पर कंप्यूटर के साथ मैनपावर की भी तैनाती की गई है। बिजली जाने पर कोई रुकावट न आए इसके लिए हाईपावर के जनरेटर उपलब्ध कराए गए हैं।
आयोग की वेबसाइट पर अपलोड होगा रिजल्ट का डाटा ः वेबकॉस्टिंग के साथ ही मतगणना का पूरा डाटा आयोग की वेबसाइट पर तत्काल अपलोड करने के निर्देश मिले हैं। इस संबंध में सभी आरओ को निर्देश दिए गए हैं। रिजल्ट घोषित होते ही विजयी व रनर प्रत्याशी के नाम के साथ ही कुल पड़े मत व प्राप्त मतों का डाटा भी अपलोड किया जाएगा। यहां तक कि आरओ द्वारा प्रत्याशी को दिया जाने वाला प्रमाण पत्र भी आयोग की साइट पर फीड किया जाएगा।
यहां-यहां होगी मतगणना ः नगर पालिका परिषद की मतगणना जनेस्मा तो सतरिख, जैदपुर, देवां, बंकी की मतगणना पटेल कॉलेज में होगी। इसी प्रकार बेलहरा व फतेहपुर की गणना फतेहपुर तहसील परिसर में तो दरियाबाद की गणना आरएसघाट तहसील में होगी। टिकैतनगर की सिरौलीगौसपुर, रामनगर की स्थानीय तहसील, सुबेहा, सिद्धौर व हैदरगढ़ निकायों की मतगणना हैदरगढ़ तहसील परिसर में होगी।