फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   saryu river

सरयू का जलस्तर बढ़ा, तराई में मचा हड़कंप

Sun, 12 Sep 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
saryu river
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जिसके चलते तराई क्षेत्र में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण कहीं-कहीं पर कटान भी तेज हो गयी है। बढ़ते जलस्तर के कारण निचले स्थानों पर पानी भरने लगा है।
विज्ञापन

इसके चलते यहां के लोग पलायन करने पर एक बार फिर मजबूर दिखाई दे रहे हैं। इस समय बढ़ रहे नदी के जलस्तर से किसानों की फसल के साथ आने वाली अन्य फसलें भी प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांव में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस क्षेत्र के गोबरहा, सरायसुर्जन, सनावा, कहरानपुरवा, भयकपुरवा, सिरौलीगूंग, टेपरा, बबूरी, घुटरू, कोठीडीहा, तेलवारी, भैरवकोल, नव्वनपुरवा, मझरायपुर, परसवाल आदि गांव में बाढ़ का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के लोगों का कहना है कि नदी का जलस्तर दो दिन से फिर तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण हम लोगों के गांव में फिर पानी आने का खतरा बना हुआ है। अगर इस बार बाढ़ का पानी गांव में आया तो बहुत नुकसान हो जाएगा और हम सभी को एक बार फिर अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर शरण लेनी पड़ेगी।
इस बाबत एसडीएम सिरौलीगौसपुर सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि नदी के जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन बाढ़ का खतरा नहीं है। बचे हुए गांव की लिस्ट भेजी गई है। जल्द ही राहत सामग्री का वितरण कराया जाएगा।

नदी ने शुरू की कटान
सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के टेपरा, भैरवकोल, गोबरहा गांव के पास नदी की कटान तेज हो गयी है। लोगों की खेती योग्य जमीन नदी में समाती जा रही है। इस कटान को रोकने वाला कोई नहीं है। बढ़ते कटान को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग इस कटान को रोकने के लिए अधिकारियों से फरियाद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed