फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   saryu river

फिर उफनाई सरयू, तराई में दहशत

Tue, 17 Aug 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
saryu river
कोटवाधाम/ गनेशपुर (बाराबंकी)। सरयू नदी का पानी फिर से उफान पर है, जिससे तराई के लोगों में दहशत व्याप्त है। नदी का पानी खतरे के निशान से महज दो सेमी नीचे है, जो किसी भी समय लाल निशान को पार कर सकता है। नदी के बढ़ते जलस्तर से तराई के करीब एक दर्जन गांवों पर फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। लोग पलायन की तैयारी में तेजी से जुट गए हैं।
विज्ञापन

एलिग्न ब्रिज पर बने कंट्रोल रूम के मुताबिक नदी एक बार फिर से उफान की ओर है। नदी का पानी खतरे के निशान से महज दो सेमी. नीचे है। जो किसी भी समय लाल निशान को पार कर सकता है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से सिरौलीगौसपुर के तराई क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

नदी के बढ़ते जलस्तर से नदी के किनारे पर स्थित गांवों में कटान का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ की चपेट में सनावा, कहरानपुरवा, टेपरा मनीरामपुरवा, कोठीडीहा, सिरौली, बबूरी, बघौली पुरवा, सरायसुर्जन, भैरवकोल, गोबरहा, इटहुआ, नव्वनपुरवा, परसवाल, बेहटा, मांझारायपुर गांव किसी भी समय बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यहां के लोगों ने पलायन की तैयारियां तेज कर दी है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी है। तराई में तैनात राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को पूरी तरह से सतर्क कर दिया गया है। तहसील प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने को पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed