फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Saryu has increased

सरयू की कटान रोकने का तेज हुआ काम

Wed, 09 Sep 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Saryu has increased
कोटवाधाम (बाराबंकी)। गोबरहा के निकट सरयू नदी की कटान की खबर लगातार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए बाढ़ खंड के अधिकारियों ने कटान रोकने का कार्य तेज कर दिया गया है। कटान रोकने की तकनीक में बदलाव करते हुए पहले बल्लियों को नदी में नीचे डालकर उस पर बोरियां डाली जा रही हैं। यह तकनीकी काफी हद तक सफल भी हो रही है और इससे कटान को रोकने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

गोबरहा गांव निवासी रविनंदन, भोला, नकक्षेद, अशोक द्विवेदी आदि का मकान नदी की कटान के मुहाने पर है। इसको बचाने के लिए बाढ़ खंड लगातार जद्दोजहद कर रहा है। मगर अभी तक कटान को रोका नहीं गया है। ग्रामीणों को भी उम्मीद है कि अगर नदी में उतरकर काम किया जाए तभी कटान को रोका जा सकता है। कटान नीचे से हो रही है अभी तक सिर्फ ऊपर ही काम किया जा रहा था। जिसके चलते बोरी, बल्ली औऱ अन्य सामग्री नदी के तेज बहाव में बह जाती थी।
विज्ञापन

काम करा रहे ठेकेदार रमन तिवारी ने बताया कि बल्लियां नाव से ले जाकर नीचे डाली जा रही है, उसके ऊपर मिट्टी की बोरियों को डाला जा रहा है। इससे कटान काफी हद तक रुकी है। अगले कुछ दिनों में गोबरहा गांव के पास से कटान पूरी तरह से रोक ली जाएगी। सहायक अभियंता धनंजय तिवारी ने बताया कि अब गोबरहा गांव के पास बल्ली और मिट्टी भरी बोरियां डालकर कटान रोकने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed