फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Salary of 40 BLOs stopped for not reporting for duty

Barabanki News: ड्यूटी पर न पहुंचने वाले 40 बीएलओ का वेतन रोका

Wed, 17 Sep 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 17 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Salary of 40 BLOs stopped for not reporting for duty
बाराबंकी। मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगाए गए करीब 40 बीएलओ ने अभी तक अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। जबकि 29 सितंबर को खत्म हो रहे अभियान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में कई गांव क्षेत्रों में सूचियों का पुनरीक्षण न होने से पूरे अभियान पर ही सवाल उठने लगे हैं। एसडीएम की रिपोर्ट पर बीएसए ने ड्यूटी पर न पहुंचने वाले बीएलओ के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि ड्यूटी प्राप्त न करने वालों में इब्राहिमाबाद में लगाए गए शिक्षक और अनुदेशक के साथ जैनाबाद, पारादीपू, सरायं परसंडा, हरख, टिकरा मुर्तजा, पंचायत भवन हरख, सहेलिया में कार्यरत शिक्षामित्र शामिल हैं। इनके साथ ही करौंदी कला, दौलतपुर टेसुआ, शरीफाबाद में अनुदेशक और बरेहटा, अजपुरा, मौथरी, बलक्षत में भी बीएलओ की ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों ने अभी तक काम काज नहीं संभाला है।
विज्ञापन

मसौली बीईओ द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि करपिया, सैदाबाद, नैनामऊ में अनुदेशक, बघौरा, बडागांव, भयारा में शिक्षक, न्यामतपुर, प्यारेपुर सरैयां, शाहपुर, सूर्यपुर खपरैला और दादरा में, जिन शिक्षामित्रों की ड्यूटी लगाई गई थी, उनके द्वारा अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे 29 सितंबर को खत्म हो रहे अभियान से पहले इन गांवों में सूचियों का पुनरीक्षण बड़ी चुनौती होगा। बीएसए ने बताया कि बीएलओ की ड्यूटी से नदारद रहने शिक्षकों व शिक्षामित्रों का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि
मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगाए गए बीएलओ आयोग के स्तर पर इस्तेमाल आने वाले एप का प्रयोग करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जबकि आयोग ने बीएलओ को प्रोत्साहित करने लिए एप पर बेहतर कार्य करने पर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा तक की है। इसके बाद भी अभी तक बीएलओ एप पर महज 3,970 लोगों के नाम बढ़ाने और 911 के नाम संशोधित किए जाने की सूचना ही अपलोड की गई है। जिले में बीएलओ ड्यूटी पर 1491 कर्मियों को लगाया गया है। इन सभी को बीएलओ एप का प्रयोग करना है।

ऑन लाइन नाम बढ़ाने के लिए 22 सितंबर तक मौका
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन नाम बढ़ाने के लिए मतदाता 22 सितंबर तक अपना नाम विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। उन्हें इसके लिए विभाग के पोर्टल sec.up.nic.in पर जाकर अपना पूरा विवरण दर्ज करना होगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम 29 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed