{"_id":"68190304b40ea8d2ad0099e4","slug":"saidanpur-captured-the-kpl-cup-with-a-brilliant-game-barabanki-news-c-315-1-brp1005-138685-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: परिवहन सेवा अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर, पूछिए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: परिवहन सेवा अब व्हाट्सएप चैटबॉट पर, पूछिए सवाल
Mon, 05 May 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 05 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। वाहनों के पंजीकरण से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, फिटनेस से लेकर परमिट व नियमों के उल्लंघन पर होने वाले चालान की जानकारी अब एक क्लिक पर मिलेगी। वाहन स्वामियों को अब परिवहन विभाग की किसी भी सेवा की जानकारी के लिए कार्यालय तक दौड़ लगाने की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने जिले में वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट की सेवा शुरू की है। यह जानकारी एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने दी।
बताया कि यह सेवा सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यह सेवा विभाग के व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 8005441222 पर कार्य करेगी। इसमें परिवहन से संबंधित सेवाएं और जानकारियां सीधे आवेदकों को उनके मोबाइल पर मिल सकेंगी। काम काज में ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों व अफसरों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई की जानकारी भी इस चैटबॉट पर देखी जा सकेगी। वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस की स्थिति, वाहनों का चालान, स्वामित्व हस्तांतरण, परमिट, डीएल रिन्यूवल आदि की जानकारी इसके माध्यम से घर बैठे ही आसानी से मिलेगी।
ऐसे मिल सकेगी जानकारी
परिवहन विभाग की इस सेवा के लिए मोबाइल पर व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 8005441222 को सेव करने के बाद हाय लिखना होगा। इसके बाद परिवहन विभाग व्हाट्सएप चैटबॉट आप के हर सवालों का जवाब देना शुरू कर देगा। चैटबॉट को क्रियाशील बनाने के लिए भाषा चुनने के बाद लिखकर अपना सवाल पूछा जा सकेगा।