{"_id":"69b46c4f264cc348770af30a","slug":"ruthless-smashers-and-sarayu-superkings-in-the-semi-finals-barabanki-news-c-315-1-brp1006-161302-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रुथलेस स्मैशर्स और सरयू सुपरकिंग्स सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रुथलेस स्मैशर्स और सरयू सुपरकिंग्स सेमीफाइनल में
Sat, 14 Mar 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी सिविल सर्विसेज प्लेयर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को 10वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पर चार मैच खेले गए। इन मैचों में रुथलेस स्मैशर्स और सरयू सुपरकिंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गईं।
पहले मुकाबले में यूपीएसआरटीसी वॉरियर्स ने इरिगेशन वॉरियर्स को 27 रन से हराया। यूपीएसआरटीसी की ओर से दानिश उमर ने तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। दूसरे मैच में बहराइच की सरयू सुपरकिंग्स ने एमआईडी इलेवन पर एकतरफा जीत दर्ज की। एमआईडी इलेवन की टीम 69 रन पर सिमट गई थी। जवाब में सरयू सुपरकिंग्स ने पंकज कुमार पाल के 53 रनों की बदौलत लक्ष्य सात ओवर में हासिल कर लिया। पंकज कुमार पाल को इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरे मैच में सरयू सुपरकिंग्स ने स्टार इलेवन को 28 रन से पराजित किया। कप्तान मोहम्मद जावेद के नाबाद 39 रनों से टीम ने 130 रन का लक्ष्य दिया था। स्टार इलेवन की टीम 102 रन ही बना सकी। आदित्य सैनी ने पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
लगातार दो जीत हासिल कर सरयू सुपरकिंग्स ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंतिम लीग मैच में फार्मा मेडिको वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अल्फा लीजेंड्स ने मात्र दो विकेट खोकर जीत हासिल की।
-- --
डॉ. राधेश्याम और डॉ. उपांत राव की जोड़ी विजेता
वहीं केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैटमिंटन हॉल में आयोजित बैटमिंटन प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में डॉ. राधेश्याम और डॉ. उपांत राव की जोड़ी विजेता बनी। इंजीनियर आशीष यादव और उत्कर्ष वर्मा की जोड़ी उपविजेता रही।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह बिसेन, महामंत्री केके सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष आशीष यादव व रवि कनोजिया, संगठन मंत्री रिकी भट्ट, मीडिया प्रभारी संदीप सिंह, संयुक्त मंत्री सीमा सिंह व सत्य प्रकाश वर्मा मौजूद रहे।