फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rout diversion

ट्रैक्टर पर केवल प्रतिमाएं, रामनगर-हैदरगढ़ में रहेगा डायवर्जन

Wed, 05 Oct 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
rout diversion
बाराबंकी। शारदीय नवरात्र में जिलेभर में रखी गई अधिकतर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को होगा। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हैदरगढ़ व रामनगर में जहां डायवर्जन किया गया है वहीं घाटों पर गोताखोर के साथ पीएसी तैनात रहेगी। सुरक्षा व सुविधा की दृष्टि से घाघरा, गोमती व कल्याणी नदी के साथ इंदिरा नहर के घाटों पर प्रकाश व्यवस्था की गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में केवल प्रतिमाएं रहेंगी।
विज्ञापन

जिलेे में दो हजार से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। अब पुलिस प्रशासन शांतिपूर्वक तरीके से विसर्जन कराने में लगा है। रामनगर व हैदरगढ़ क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिमाएं विसर्जित होनी हैं। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि रामनगर में दो जगहों पर बैरियर बनाए गए हैं। बड़े वाहन चौकाघाट से बदोसराय होते हुए सफदरगंज के लिए निकलेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर केवल प्रतिमाएं रहेंगी। घाट के किनारे केवल 10 लोगों को जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, हैदरगढ़ में भी गोमती नदी के घाटों पर प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन चाक चौबंद है। हैदरगढ़ के कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि हैदरगढ़ से कोठी जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। कोतवाली टिकैतनगर में मंगलवार को एडीएम न्यायिक इंद्रसेन यादव व एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने दुर्गा पूजा व रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों संग बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि प्रतिमाएं उन्हीं रास्तों से जाएंगी जिनसे पिछले रास्तों से गई थीं। मंगलवार को नवमी के दिन भी शाम तक जिले भर में 45 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर जिलों से आएंगी 107 प्रतिमाएं, जाएंगी 26
जिले में जहां गैर जिलों से 107 प्रतिमाएं विसर्जन के लिए आएंगी वहीं करीब 26 प्रतिमाएं गैर जिलों को जाएंगी। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि लखनऊ से दो प्रतिमाएं सतरिख क्षेत्र में, अयोध्या से 44 प्रतिमाएं रामसनेहीघाट क्षेत्र में, अमेठी जिले से 49 व रायबरेली से 12 प्रतिमाएं हैदरगढ़ क्षेत्र में विसर्जित की जाएंगी। इसी प्रकार शहर कोतवाली, देवा, कुर्सी, दरियाबाद व सुबेहा की 26 प्रतिमाएं लखनऊ व अयोध्या जिलों में जाकर विसर्जित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed