{"_id":"68aa201d17bfa0d46608a56b","slug":"roadways-bus-going-to-lucknow-broke-down-on-the-way-barabanki-news-c-315-1-brp1005-146258-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लखनऊ जा रही रोडवेज बस रास्ते में हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लखनऊ जा रही रोडवेज बस रास्ते में हुई खराब
Sun, 24 Aug 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम । मरम्मत व देखभाल कार्य न होने से परिवहन विभाग द्वारा संचालित बसें बीच रास्ते में ही खराब हो रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतान पड़ रहा है। टिकैतनगर से चली बस बदोसराय के मदारपुर चौराहे पर खराब हो गई। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
शनिवार को टिकैतनगर से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही परिवहन विभाग की अनुबंधित बस बीच रास्ते में ही खराब हो गई। जिसको दुरुस्त करने के लिए चालक काफी देर तक परेशान रहा लेकिन बस स्टार्ट नहीं हो सकी। इस कारण यात्रियों को दूसरे साधनों से गंतव्य की ओर भेजा गया। यात्रियों ने बताया कि बस जब टिकैतनगर से चली थी तभी इसका क्लच प्लेट और गेयर बाक्स आवाज कर रहा था। इससे कई यात्री कोटवाधाम चौराहे पर ही उतर गए थे।
इसके बाद भी चालक बस को आगे लेकर चल दिया। बदोसराय और कोटवाधाम के बीच मदारपुर चौराहे पर बस बंद होकर खड़ी हो गई।
बस में सवार यात्री गीता, हाशिम, शुभम, अविनाश, हरिमोहन आदि ने बताया कि यह बस बाराबंकी के लिए सुबह जाती है और इस पर सबसे ज्यादा दैनिक यात्री सवारी करते हैं। एआरएम जमीला खातून का कहना है कि तकनीकी कारण से खराब हुई बस के बाद यात्रियों को दूसरी बस से आगे भेजा गया।