फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Roadways bus collided with pickup of devotees in Barabanki more than 24 people injured

Barabanki News: रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं की पिकअप को मारी टक्कर, 24 से ज्यादा घायल; 10 की हालत नाजुक

Tue, 26 Aug 2025 03:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 03:11 PM IST
सार

बाराबंकी में रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं की पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में 24 लोग घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Roadways bus collided with pickup of devotees in Barabanki more than 24 people injured
हादसे में घायल श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में रामनगर क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। दोपहर करीब 1 बजे अवस्थी ढाबा के पास रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं की पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में 24 श्रद्धालु घायल हो गए। ये लोग गोंडा स्थित दुखरन नाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजा करके लौट रहे थे। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। गोंडा के दुखहरण नाथ मंदिर से जलाभिषेक करके लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट जाने से इसमें सवार बाराबंकी व सीतापुर के 24 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से छह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसा कोतवाली क्षेत्र रामनगर में बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर हुआ।
विज्ञापन


बड्डूपुर थाना क्षेत्र के खिझना गांव से सोमवार शाम पिकअप में सवार होकर बाराबंकी व सीतापुर जिले के कई गांवों के करीब 35 लोग गोंडा जिले के दुखःहरणनाथ शिवमंदिर में जलाभिषेक करने गए थे। मंगलवार दोपहर सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12:30 बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर एक ढाबे के पास पीछे से आ रही रायबरेली डिपो की तेज रफ्तार बस ने पिकअप में ठोकर मार दी। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे किराने खाई में पलट गई। पिकअप में फंसे व दबे श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

कुछ ही देर में पुलिस ने पिकअप के नीचे दबे सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी, रामनगर भेजा। यहां से सीतापुर के महमूदाबाद इलाके के टांडा निवासी जयकरन (30), सिधौली के विशनापुर निवासी रामगोपाल (45), महमूदाबाद निवासी महिला रोहमती (40), बड्डूपुर थाने के खिझना निवासी श्यामलाल (49) व करनापुर निवासी दिनेश (48) को गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। जबकि, 19 घायलों को सीएचसी में ही प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हादसे में पिकअप चालक जफरपुर निवासी मंगली प्रसाद को भी चोट आई है। पुलिस ने इलाज के बाद घायलों के लिए एक निजी बस का प्रबंध कर उन्हें आगे गंतव्य के लिए रवाना कराया। रामनगर इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार सभी यात्रियों को पीछे से आ रही दूसरी बस से आगे के लिए रवाना किया गया।

सीएचसी में हुआ 19 का इलाज

हादसे में घायल 19 लोगों का इलाज सीएचसी में किया गया। इनमें सीतापुर के विशुनापुर थाना महमूदाबाद निवासी रामगोपाल (45), नीतू (40) जयकरन (50), फूलमती (30), पुष्पा (45), हुसैनगंज थाना सिधौली निवासी मनोज (35) व सुनीता (32), रामनगरा थाना अटरिया के संदीप (32), मवैया थाना रामपुर कला के राकेश (55), मरेली नैमिषारण्य की पूजा देवी (25) व विजय कुमार (22), छावन मानपुर की पम्मी (32) व सीतापुर के ही मोहित शामिल थे।

इसी प्रकार के जिले के बड्डूपुर के मनीराम (30) व पूनादीन (35), हक्काबाद थाना बड्डूपुर के बबलू (25), कौशल (20) व रामदास (45), खिझना की किशोरी शिवानी, शंकर (35), श्याम लाल (45), दिनेश कुमार (35), दिनेश कुमार (35) व पूनम को भी इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

40 मिनट तक मचती रही चीख पुकार

हादसे के बाद करीब 40 मिनट तक घटनास्थल पर चीख पुकार मची रही। पिकअप के नीचे दबे घायल बचाने के लिए चीख रहे थे। सीएचसी पहुंचे घायलों ने बताया कि अचानक झटका लगने के बाद पिकअप नीचे खाई में गिर गया। हादसे में किसी का सिर फूटा तो किसी के हाथ पैर में फ्रैक्चर आया। सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिजनों को देख घायल बिलख पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed