फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Road turned into garage and car market: administration silent

सड़क बना गैराज और कार बाजार: प्रशासन मौन

Fri, 07 Nov 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 07 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Road turned into garage and car market: administration silent
बाराबंकी। सड़क पर चल रहे व्यवसाय से जाम की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। सड़क पर वाहनों की रिपेयरिंग, कार बाजार, फलों की दुकानें, रास्ते के बीच खड़े वाहन के बीच आम आदमी धक्के खा रहा है। उसकी यह विवशता हुक्मरानों से सवाल करती है कि आखिर कब जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

देखरेख के अभाव व रोकथाम न होने से एलआईसी मोड़ से लेकर अंतरजनपदीय बस स्टेशन तक अतिक्रमण हावी है। सड़क किनारे पार्किंग हो या कार बाजार, सबका ठिकाना फुटपाथ ही है। यही नहीं ट्रक व ट्रैक्टर से लेकर बड़ी-बड़ी गाड़ियों की मरम्मत के लिए सड़क के किनारे गैराज बने हैं। कभी-कभी तो कार बाजार में सजी गाड़ियां ट्रायल के लिए सड़क पर ही खड़ी कर दी जाती हैं। फुटपाथ से लेकर सड़क तक वाहन खड़े होने व पटरी दुकानदारों का फैला कारोबार जाम की वजह बनता है। जिम्मेदार बेफिक्र हैं, लोग रोजाना जाम से जूझते हैं।
विज्ञापन


सड़क तक खड़े खराब वाहन, होती है रिपेयरिंग
फोटो: 01
लाजपत नगर के पास सड़क के दोनों ओर पुरानी बाइकों की मरम्मत व बिक्री के लिए शोरूम संचालित हैं। पटरी बिल्कुल भी खाली नहीं रहती। यहीं दक्षिणी पटरी पर चार पहिया व दोपहिया वाहन की मरम्मत वाले काबिज हैं। खराब वाहनों को सड़क पर खड़ा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटपाथ ही नहीं, सड़क तक कब्जा
फोटो: 02
लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर स्टेडियम के सामने पुरानी बाइक की खरीद-फरोख्त का व्यापार सड़क पर फल-फूल रहा है। फुटपाथ से लेकर सड़क तक पुरानी बाइकें सजी हैं। फुटपाथ पर जगह न होने से आने वाले ग्राहकों की गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहती हैं। इन बाइकों का ट्रायल भी सड़क पर ही होता है।

आबाद हो गई नई फल मंडी
फोटो: 03
देवा रोड पर महिला थाना के पास नई फल मंडी आबाद हो गई है। फुटपाथ पर फल की दुकानें है। सड़क पर लोग वाहन खड़ा कर खरीदारी करते हैं। यहीं पास में ही एक स्कूल है, सुबह स्कूल के समय व दोपहर में छुट्टी के समय अक्सर जाम लगता है।


सड़क पर होती वाहनों की मरम्मत
फोटो: 04
फैजाबाद-लखनऊ मार्ग पर पल्हरी चौराहे के निकट सड़क पर बड़े वाहन (ट्रक आदि) खड़े कर उनकी रिपेयरिंग की जा रही है। यहां पर चल रहे व्यवसाय ने फुटपाथ ही नहीं मुख्य सड़क को भी गिरफ्त में ले लिया है। दर्जनों वाहन सड़क के किनारे खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed