फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road

ढाई करोड़ से बनेगी शहर की माल गोदाम रोड

Wed, 20 Oct 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
road
बाराबंकी। शहर में रेलवे स्टेशन जाने वाले मालगोदाम रोड का निर्माण ढाई करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। 13 सौ मीटर लंबी इस सड़क को बनाने के लिए नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। हर साल गड्ढामुक्त अभियान के बाद भी इस सड़क को शामिल नहीं किया जाता था लेकिन इस बार डीएम के प्रयास से यह खस्ताहाल मुख्य मार्ग अब नए सिरे से आरसीसी बनेगी। गड्ढों में तब्दील इस सड़क में न तो डामर है और न ही गिट्टी। ऐसे में इधर से गुजरने वालों के लिए यह सड़क जानलेवा साबित हो रही थी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से देवा-मार्ग से जुड़ी मालगोदाम रोड शहर की सबसे खराब सड़कों में शामिल है। मगर नाम के अनुसार इस मार्ग पर मालगोदाम होने से भारी वाहनों के आवागमन से यह सड़क कई साल पहले पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों वाली इस सड़क को हर साल गड्ढामुक्त अभियान में भी शामिल नहीं किया जाता था। नगर पालिका जहां इसे अपनी सीमा से बाहर बताती थी।
विज्ञापन

वहीं रेलवे प्रशासन इसे अपने क्षेत्र में न होने की बात कहता था। ऐसे में इस मार्ग पर पड़ने वाली कांशीराम कॉलोनी, गायत्री मंदिर के साथ आसपास वार्ड के रहने वालों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मगर अब डीएम डॉ. आदर्श सिंह के प्रयास से मालगोदाम रोड को नए सिरे से बनाने के निर्देश मिलने के बाद नगरीय विकास अभिकरण ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। करीब 1300 मीटर लंबी इस सड़क को आरसीसी युक्त बनाए जाने में करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर मालगोदाम रोड के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इस पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होने का इस्टीमेट तैयार हुआ है। स्वीकृति मिलने के साथ बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-सौरभ त्रिपाठी, पीओ, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed