फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

सड़क हादसों में शिक्षक व महिला की मौत

Sun, 01 Aug 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
road accident
सिरौलीगौसपुर/हैदरगढ़। स्कूल से घर जा रहे एक शिक्षक की पेड़ से टकराने के बाद मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली बदोसरायं के श्यामनगर गांव के रहने वाले श्यामरूप वर्मा (32) शुक्रवार की रात करीब दस बजे अपने एक सहयोगी के साथ अपने घर जा रहे थे। सिरौलीगौसपुर गांव के समीप जीआईसी कॉलेज के पास वह एक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीक के सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। मृतक श्यामरूप वर्मा बीपी वर्मा इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर में शिक्षण का कार्य करते थे।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को लखनऊ थाना पीजीआई निवासी राजू अपनी पत्नी बच्ची (45) के साथ सुल्तानपुर के ग्राम ककड़ी रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। हाईवे पर चौबीसी के पास पिकअप से उतरकर जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से जा रही डीसीएम की टक्कर से बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीएम के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर चालक उतरकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। एनएचएआई क्रेन से डीसीएम को कोतवाली लाया गया है। कोतवाल बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed